Lifestyle

साहित्य के नोबेल की घोषणा, इन दो लेखकों ने जीता पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन ने साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, इस बार यह पुरस्कार 2018 और 2019 के लिए एक साथ दिया जा रहा है 

 
By DTE Staff
Published: Thursday 10 October 2019
2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा और 2019 के विजेता पीटर हैंडके। फोटो: @NobelPrize

2018 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार पोलेंड की लेखिका ओल्गा टोकार्कजुक को दिया गया है, जबकि 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया गया है। पिछले साल 2018 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था। इसलिए इस बार दोनों वर्षों के नोबेल पुरस्कार की घोषणा एक साथ की गई है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल विजेताओं की घोषणा की।

भारत के नाम है यह रिकॉर्ड 

भारत के महान कवि रबिंद्रनाथ टैगोर को 1913 का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वे साहित्य का नोबेल पाने वाले पहले गैर यूरोपीय साहित्यकार थे। 

क्या है साहित्य का नोबेल

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 1901 से किसी भी देश के उस लेखक को दिया जाता है। जिसने, सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, "साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। यह उन पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है जिसे सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में से सन् 1895 में स्थापित किया गया था। इसके अलावा रसायन विज्ञान , भौतिक विज्ञान, चिकित्सा व शरीर विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। जबकि शांति नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। जबकि सोमवार 14 अक्टूबर को इकोनॉमिक साइंस का नोबेल पुरस्कार घोषित किया जाएगा।

Subscribe to Daily Newsletter :

Comments are moderated and will be published only after the site moderator’s approval. Please use a genuine email ID and provide your name. Selected comments may also be used in the ‘Letters’ section of the Down To Earth print edition.