भारत में भी जीका ने दस्तक दे दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 26 मई को एडवाइजरी जारी कर भारत में 3 मामलों की पुष्टि कर दी थी
आखिर जिसका डर था, वही हुआ। भारत में भी जीका ने दस्तक दे दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 26 मई को एडवाइजरी जारी कर भारत में 3 मामलों की पुष्टि कर दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को 15 मई को गुजरात के अहमदाबाद जिले के बापूनगर में लैब से पुष्ट इन मामलों की जानकारी मिली थी।
तीनों मरीजों में पिछले साल से जीका वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे थे। 64 साल के पुरुष का 10-16 फरवरी के बीच खून का सैंपल लिया था। जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई। यह देश में जीका का पहला पॉजिटिव केस है। 34 साल की एक महिला में जीका का पुष्टि हुई। पिछले साल नवंबर को इस महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। गनीमत है कि बच्चे में इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं। तीसरे मामले में 22 साल की गर्भवती जीका की शिकार बनी। जीका के ये मामले चिंता की बात हैं। क्योंकि डेंगू और चिकनगुनिया ने देश भर में पैर पसारना शुरू कर दिया है। इन बीमारियों को फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर जीका के लिए भी जिम्मेदार है। मच्छरों की 3500 प्रजातियों में यह सबसे खतरनाक है।
खतरे की घंटी
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2004 से 2015 के बीच दुनियाभर में चिकनगुनिया के 30 लाख मामले सामने आए हैं। इसी तरह 35 करोड़ मामले डेंगू के भी पता चले हैं। जब से जीका से माइक्रोसेफेली और ग्यूलेन बैरे सिंड्रम जुड़े हैं, इसका असर दीर्घकालिक और ज्यादा खतरनाक हो गया है। जानकार बता रहे हैं कि दुनिया की आधी आबादी जीका फैलाने वाले मच्छर की जद में है।
यूके की नॉर्थंब्रिया यूनिवर्सिटी के ईकोलॉजी के टीचिंग फेलो माइकल जेफरी का कहना है कि मच्छरों ने मुश्किल माहौल में भी खुद को ढाल लिया है। थोड़े से मच्छर बहुत जल्द अपनी आबादी बढ़ा लेते हैं। अध्ययनों के मुताबिक, मच्छरों के लिए जलवायु परिवर्तन भी मुफीद साबित हो रही है। ठंडी जलवायु में भी मच्छरों ने खुद को ढालना सीख लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में कार्यकारी बोर्ड मीटिंग में महानिदेशक मार्गरेट चेन ने जनवरी 2016 में भी मुद्दा उठाया था कि विश्व के मौसम में अलनीनो के असर ने भी मच्छरों की आबादी बढ़ाने में मदद की है। अलनीनो के असर से वातावरण में जो गर्मी आ रही है, वह मच्छरों के लिए मददगार है। जलवायु परिवर्तन के अलावा जंगलों की अंधाधुंध कटाई और शहरीकरण ने भी मच्छरों के अनुकूल वातावरण तैयार किया है।
पशुओं से फैलने वाली बीमारी
जीका वायरल का उभार एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करता है। यह समस्या है जानवरों या कीटों से फैलने वाली बीमारी (जूनोटिक डिसीज, इंटरव्यू देखें) के संपर्क में इंसानों का आना। दुनिया के सामने यह बड़ी चुनौती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक चिंताओं को देखते हुए चार बार पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (2009 में स्वाइन फ्लू के लिए , 2014 में पोलियो के लिए, 2014 में इबोला के लिए और 2016 में जीका के लिए) घोषित कर चुका है। इनमें से तीन बार चिंताओं का कारण पशुओं या कीटों से फैलने वाली बीमारी ही रही है। चिंता की बात यह भी है कि तीनों इमरजेंसी 2009 के बाद घोषित की गई हैं।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दस में से हर छह इन्फेक्शन जानवरों से इंसानों को रहे हैं। 2012 में प्रकाशित यूके के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की रिपोर्ट कहती है कि जानवरों से फैलने वाली बीमारी के कारण हर साल 27 लाख लोगों की जान जाती है जबकि 2.5 अरब लोग इससे बीमार होते हैं। इसे देखते हुए जीका का खतरा और बढ़ जाता है। भारत सरकार ने भले ही राज्यों को जीका के निपटने के लिए गाइडलाइन और एक्शन प्लान जारी कर दिया हो। भले ही इंटरमिनिस्ट्रीयल टास्क फोर्स बना दी गई हो, और भले ही हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया गया हो लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए जमीन पर बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है।
‘भविष्य में दिखेंगी जीका जैसी और बीमारियां’
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में महामारी वैज्ञानिक ओलिवियर रेस्टिफ संक्रामक बीमारियों के गति विज्ञान का अध्ययन कर रहे हैं। पशुओं से फैलने वाली बीमारी के संदर्भ में डाउन टू अर्थ ने उनसे बात की : जूनोटिक बीमारियों पर शोध करने के दौरान क्या परेशानियां आती हैं? इबोला के फैलाव के बाद क्या इस क्षेत्र में फंडिंग में उत्साहजनक बदलाव हुआ है? |
We are a voice to you; you have been a support to us. Together we build journalism that is independent, credible and fearless. You can further help us by making a donation. This will mean a lot for our ability to bring you news, perspectives and analysis from the ground so that we can make change together.
India Environment Portal Resources :
Comments are moderated and will be published only after the site moderator’s approval. Please use a genuine email ID and provide your name. Selected comments may also be used in the ‘Letters’ section of the Down To Earth print edition.