विश्व खाद्य दिवस: आइए, जानते हैं कुछ भारतीय व्यंजनों की खूबी और बनाने का तरीका

कोदो, ओऊ, महुआ, चिरौंजी, बांस ऐसे व्यंजन के नाम हैं, जिनका स्वाद तो गजब का ही है, बल्कि इन्हें खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं

By DTE Staff

On: Wednesday 16 October 2019
 
कोदो खीर। फोटो: विकास चौधरी

आज यानी 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस 2019 है। आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना हुई थी। यही वजह है कि दुनिया भर में इस दिन को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। खाद्य यानी भोजन या खाने के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं है। भारत में ऐसे-ऐसे पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि उनमें स्वास्थ्य संबंधी गुण भी छिपे होते हैं। दुर्भाग्य से, हम इन्हें भूलते जा रहे हैं। आज हम ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, उनकी रैसिपी के बारे में भी बताएंगे, ताकि आप एक बार जरूर इसका उपयोग कर सकें-

कोदो के बारे में जानते हैं आप?

भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अब शुगर फ्री शब्द को कौन नहीं जानता, लेकिन भारत के बहुत कम लोग जानते होंगे कि हमारे यहां शुगर फ्री चावल भी होता है। इसे आम भाषा में कोदो कहा जाता है और अंग्रेजी में कोदो मिलेट या काउ ग्रास के नाम से जाना जाता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें - 


ओऊ मतलब कई बीमारियों का सफाया  

ऐसा ही एक फल है ओऊ। यह दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। इसे डिलेनिया इंडिका भी कहते हैं। ओषधीय गुणों से भरपूर ओऊ को अलग-अलग तरीके से खाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि ओऊ खाटा कैसे बना कर चावल के साथ कैसे खाया जाता है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें -  


महुआ की तो बात ही क्या

कभी आपने महुआ पोड़ा पीठा खाया है, बहुत कम लोग ही इस भोजन के बारे में जानते होंगे। वैसे तो खाने में महुआ का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से होता है और इसका स्वाद तो ऐसा कि जो खा ले, वो भूल न पाए। गर्मी के दिनों में नाश्ते में तो अकसर महुआ खाया जाता है। कभी कभी दिन के भोजन में भी महुआ का खाया जाता है। इसके गुण और महुआ पोड़ा पीठा की रैसिपी के बारे में जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें  


बांस के व्यंजन के बारे में जानते हैं?

बांस का नाम तो किस भारतीय ने नहीं सुना होगा, लेकिन बांस के व्यंजन भी बनते हैं, इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं, इसकी खूबी और रैसिपी, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 


कैसे बनते हैं चिरौंजी के लड्डू

चिरौंजी खासी, अतिसार और मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आपने चिरौंजी के लड्डू खाए हैं? आप घर में बना सकते हैं। जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

Subscribe to our daily hindi newsletter