कोरोनावायरस की वजह से भारत के 42 करोड़ लोग लॉकडाउन
कई राज्यों ने पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है तो कुछ ने आंशिक रूप से लॉकडाउन किया है
On: Monday 23 March 2020
.jpg)
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लगभग 42.7 करोड़ लोगों को लॉकडाउन में रखा जाएगा। चार राज्यों - बिहार, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली ने पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की है। ओडिशा ने 40 फीसदी लॉकडाउन की घोषणा की है। जबकि केंद्र सरकार ने 22 राज्यों के 75 जिलों को लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
इस महामारी में यह सबसे बड़े लॉकडाउन में से एक है। इटली, जो अब वैश्विक स्तर पर अधिकतम मौतों की रिपोर्ट कर रहा है, की आबादी 6 करोड़ है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, चीन ने अपने प्रकोप के चरम पर 76 करोड़ लोगों को रोक दिया था।
भारत के कुछ राज्यों की प्रतिक्रिया मामलों और जनसंख्या के समान ही प्रतीत होती है। उदाहरण के लिए, जनगणना 2011 के मुताबिक बिहार की आबादी 11 करोड़ के आसपास है और पंजाब की आबादी दो करोड़ है। बिहार में 22 मार्च, 2020 को दो मामले और पंजाब में पहले ही 21 मामले सामने आ चुके हैं।
फिर भी, दोनों राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा की है। 75 जिलों की सूची साझा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने 22 मार्च को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह संख्या स्थिति के आधार पर बढ़ सकती है।
विभिन्न राज्यों और केंद्र द्वारा घोषित भारत के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति का सारांश नीचे दिया गया है।
राज्य |
लॉकडाउन की स्थिति |
प्रभावित आबादी |
22 मार्च रात नौ बजे तक कोरोनावायरस के मामले |
बिहार |
पूर्ण |
104,099,452 |
2 |
पंजाब |
पूर्ण |
27,743,338 |
21 |
दिल्ली |
पूर्ण |
16,349,831 |
29 |
राजस्थान |
पूर्ण |
68,548,437 |
24 |
ओडिशा |
आंशिक |
16,789,687 |
2 |
आंध्रप्रदेश |
3 जिले |
6,159,934 |
5 |
चंडीगढ़ |
पूर्ण |
1,055,450 |
5 |
छत्तीसगढ़ |
1 जिला |
1,010,433 |
1 |
गुजरात |
6 जिले |
24,750,512 |
18 |
हरियाणा |
5 जिले |
6,540,896 |
21 |
हिमाचल प्रदेश |
1 जिला |
1,510,075 |
2 |
जम्मू कश्मीर |
2 जिले |
13,721,872 |
4 |
कर्नाटक |
5 जिले |
14,484,953 |
26 |
केरल |
10 जिले |
24,057,039 |
52 |
लद्दाख |
2 जिले |
274,289 |
13 |
मध्यप्रदेश |
1 जिला |
1,055,525 |
4 |
महाराष्ट्र |
10 जिले |
43,494,595 |
64 |
पुडुचेरी |
1 जिला |
41,816 |
1 |
तमिलनाडु |
3 जिले |
8,896,728 |
8 |
तेलंगाना |
5 जिले |
8,550,635 |
22 |
उत्तर प्रदेश |
6 जिले |
23,036,479 |
27 |
उत्तराखंड |
1 जिला |
569,578 |
3 |
पंश्चिम बंगाल |
2 जिले |
14,506,475 |
4 |
कुल |
|
427,248,029 |