कोरोनावायरस अपडेट: भारत में मरीजों की संख्या 271 हुई

भारत में अब तक 22 मरीज ठीक हो चुके हैं

By DTE Staff
Published: Saturday 21 March 2020

भारत में कोरोनावायरस संक्रमित बीमारी (कोविड-19) के मरीजों की संख्या 271 पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 21 मार्च सुबह 10 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 21 मार्च के सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों में भारत में मरीजों की संख्या 251 बताई गई है। इनमें से 22 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस: सरकार ने बढ़ाया जांच का दायरा, प्राइवेट लैब भी कर सकेंगी जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 52 मरीजों की पहचान हो चुकी है, इनमें 3 विदेशी हैं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली में 25, गुजरात में 7, हरियाणा में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 15, केरल में 33, मध्य प्रदेश में 4, ओडिशा में 2, पुडुचेरी में 1, पंजाब में 2, राजस्थान में 15, तमिलनाडु में 3, तेलंगाना में 8, चंडीगढ़ में 1, जम्मू कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 23, उत्तराखंड में 3, पश्चिम बंगाल में 2 मरीजों की पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस के खौफ चक्र में फंसा किसान

भारत में कुल 39 विदेशी मरीजों की पहचान हुई है। जबकि कुल 23 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से कैसे करता है हमारा इम्यून सिस्टम मुकाबला, वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्य

Subscribe to Weekly Newsletter :