कोरोना लाइव ट्रैकर: 24 घंटे में 287 की मौत, सामने आये 9971 नए मामले

भारत में अब तक कोरोना के 246,628 मामले सामने आ चुके हैं| जिनमें से 119,293 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

By Lalit Maurya

On: Sunday 07 June 2020
 

भारत दुनिया का छठा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि प्रति दस लाख आबादी पर सिर्फ 3,281 टेस्ट किये गए हैं 

भारत में अब तक कोरोना के 246,628 मामले सामने आ चुके हैं| जिसके साथ वो दुनिया का छठा सबसे संक्रमित देश बन गया है| यदि गंभीर मामलों को देखें तो अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है| जहां 8,944 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं|

कब सामने आए कितने मामले

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 07 जून 2020, सुबह 8:00 बजे 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 07 जून 2020, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मौजूदा मरीजों की संख्या बढ़कर 246,628 पर पहुंच चुकी है। जिनमें 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस संक्रमण से अब तक 6929 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 9,971 नए मामले सामने आये हैं और 287 लोगों की मौत हुई। जबकि देश भर में 119,292 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं एक विदेशी नागरिक अपने देश वापस जा चुका है। 

यदि देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो अब तक महाराष्ट्र में 82,968 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि गुजरात में 19,592, तमिलनाडु में 30,152, राजस्थान में 10,331, उत्तरप्रदेश में 9733, मध्यप्रदेश में 9,228 और दिल्ली में 27,654 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए मानचित्र पर अपने राज्य के नक्शे पर क्लिक करें: 

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 07 जून 2020, सुबह 8:00 बजे 

Subscribe to our daily hindi newsletter