Sign up for our weekly newsletter

कोरोना अपडेट: केरल में 65 हजार से ज्यादा मामले हैं सक्रिय, जानिए सभी राज्यों का हाल

केरल में सबसे ज्यादा 65,344 मामले सक्रिय हैं जबकि इसके बाद महाराष्ट्र में 60,347 और उत्तरप्रदेश में 15,371 मामले सक्रिय हैं 

By Lalit Maurya

On: Monday 28 December 2020
 

कहां कब सामने आये कितने मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 19,19,550 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 18,09,948 ठीक हो चुके हैं। ऊपर ग्राफ में देखिए कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जहाँ अब तक 916,256 मामले सामने आ चुके हैं।

तीसरे नंबर पर आंध्रप्रदेश है, जहां अब तक 881,061 मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में 814,170, केरल 740,516, दिल्ली में 622,851, उत्तरप्रदेश में 581,980, पश्चिम बंगाल में 547,443, ओडिशा में 328,504, राजस्थान में 305,360, तेलंगाना में 285,068, छत्तीसगढ़ में 275,149, हरियाणा में अब तक 260,907, बिहार में 249,912 जबकि गुजरात में भी अब तक संक्रमण के करीब 241,845 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उनमें से 227,128 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

कहां कितने मामले हैं सक्रिय 

मध्यप्रदेश में 238,352, असम में 215,939, इसके बाद पंजाब 165,405 का नंबर आता है। वहीं दूसरी ओर देश भर में 97,82,669 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार

भारत में प्रति दस लाख पर किये गए हैं 121,746 टेस्ट

भारत में अब तक कोरोना के 1,02,07,871 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके साथ वो दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। 

कब सामने आए कितने मामले

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 28 दिसंबर 2020, सुबह 8:00 बजे 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर 2020, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 1,02,07,871 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 147,901 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 97,82,669 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए मानचित्र पर अपने राज्य के नक्शे पर क्लिक करें: 

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 28 दिसंबर  2020, सुबह 8:00 बजे