बदला मौसम का मिजाज, उत्तर के ऊंचे हिमालयी हिस्सों में बर्फबारी व केरल और माहे में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है

By Dayanidhi

On: Monday 28 November 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस जो कि काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं विदर्भ के कई हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

हालांकि, कुछ राज्यों में मौसम के शुष्क बने रहने के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

अगले दो दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश तथा ऊंचे पहड़ों में बर्फबारी, वहीं भारत के दक्षिण प्रायद्वीप और द्वीपों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण पूर्व अरब सागर और इससे सटे इलाकों के निचले स्तरों में बना हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवाती प्रसार बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और इसके निकटवर्ती इलाकों के निचले स्तरों में जारी है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 28 नवंबर को दक्षिण भारत के केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है

वहीं अगले चार से पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में और अगले 48 घंटों के दौरान कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

कहां छाएगा कोहरा
अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

कहां होगा तापमान में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल 27 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 27 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कोचीन में 2 सेमी, करीपुर, पलक्कड़, वालपराई और सलेम प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां गिरी बिजली
कल 27 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात हुआ तथा बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में के. परमाथी (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter