मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी सर्दी, हिमाचल में हो सकती है बारिश

16 और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Tuesday 14 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है।

वहीं अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने का अनुमान है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तथा 16 और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी बिहार और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान बरेली में दृश्यता 25 मीटर रही, इलाहाबाद में 200 मीटर, गोरखपुर में 300 मीटर, अमृतसर, सुंदरनगर, लखनऊ, पूर्णिया, कैलाशाहर और इंफाल प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल राजस्थान में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 13 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter