बिहार, झारखंड, गुजरात में -3 डिग्री पहुंचा तापमान, राजस्थान में भी चल रही है शीत लहर

आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 18 January 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में मध्य स्तरों पर पछुआ हवाओं के रूप में बना हुआ है। इसके कारण आज और कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश तथा बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया है

आज यानी 18 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा

वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को हाड़ कपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा। आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं।

उत्तर भारत के तापमान में गिरावट की बात करें तो उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस, काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ हिस्सों, बिहार के कई इलाकों, झारखंड, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

देश में अधिकतम तापमान में गिरावट देखें तो पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

बिहार, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली तथा कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर,लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, असम-मेघालय तथा सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी कम दर्ज किया गया।

Source : IMD

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह-सुबह दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं बिहार के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा और पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां रही दृश्यता 200 मीटर या उससे कम?
आज सुबह, बैंगलोर में दृश्यता 50 मीटर, पूर्णिया में दृश्यता 200 मीटर, रांची, गोरखपुर और भुवनेश्वर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां चली शीतलहर?
कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में लोगों को शीतलहर का कहर झेलना पड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, उत्तराखंड तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर महसूस की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter