फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, देश के इन राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठंड

आज तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 09 December 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। यह अपनी धुरी 5.8 किमी के साथ मध्य मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने के कारण अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से निचले स्तरों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक जाती है। ट्रफ के पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी प्रायद्वीपीय तट की ओर बढ़ने से ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

आज 09 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार हैं।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान असम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान सिलचर, कैलाशहर और अगरतला प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर रही और पूर्णिया में दृश्यता 500 मीटर रही।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी अधिक रहा।

कल ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, गुजरात, मराठवाड़ा, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर और ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter