मौसम का मिजाज : राजस्थान, गुजरात सहित इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी

आज और कल उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 05 April 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज यानी 05 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू या हीट वेव चलने की आशंका है

वहीं आज पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में चलेगी लू। जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी विदर्भ, झारखंड, सौराष्ट्र और कच्छ तथा उत्तरी गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू या हीट वेव चलने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण लू चलने की आशंका जताई है।

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलेगी।

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। 05 से 07 अप्रैल के दौरान जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम विदर्भ, झारखंड और गुजरात में लू महसूस होगी।

आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी, केरल और माहे तथा कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

आज मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

05, 07 और 08 अप्रैल को असम और मेघालय तथा 05 से 07 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप पर एक ट्रफ रेखा के असर के चलते अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 05 और 06 अप्रैल के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

06 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में हवा का एक चक्रवाती प्रसार बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है। मौसम संबंधी इस गतिविधि के चलते 06 अप्रैल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा हो सकती है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
06 अप्रैल को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसी दौरान दक्षिण अंडमान में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं, वहीं 07 अप्रैल को बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर, 08 और 09 अप्रैल को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और श्रीलंका के तट पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।  

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू महसूस की गई। वहीं कल मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव महसूस की गई।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अधिकांश हिस्सों, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों,  हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल बिहार, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और ओडिशा के कई हिस्सों, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा  तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से कम
कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया।  

वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल देश भर में अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली  तथा पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम बंगाल में गंगा के कई तटीय इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल पंजाब और मराठवाड़ा के अधिकांश इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में मेरठ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 04 अप्रैल को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों, सिक्किम, केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 04 अप्रैल को 8:30 से 5:30 के दौरान चेरापूंजी में 14 सेमी, तिरुवनंतपुरम में 3 सेमी, उत्तर लखीमपुर, मजबत, गोलपारा, ईटानगर, पासीघाट प्रत्येक जगह 2 सेमी, पुनालुर, डिब्रूगढ़, मोहनबाड़ी, तेजपुर और हाफलोंग प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 04 अप्रैल को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter