मौसम अपडेट: एक और पश्चिमी विक्षोभ के आसार, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

एक और पश्चिमी विक्षोभ के 04 दिसंबर की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Friday 03 December 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक निचले स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व अरब सागर से दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण के तटों से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार तक जाती है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ के 4 दिसंबर की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने के आसार हैं। उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि तथा चक्रवात 'जवाद' के चलते मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी 3 दिसंबर को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

वहीं कल विदर्भ में कई स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर और कोंकण और गोवा, गुजरात और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।   

कल, देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल गुजरात के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर, मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल पंजाब और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल फोर्बेस्गंज (बिहार) में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान दिल्ली (सफदरजंग), ग्वालियर, पूर्णिया और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई ।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के  अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज 3 दिसंबर की सुबह से मध्य बंगाल की खाड़ी में 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।
वहीं आज मध्यरात्रि से उत्तरी आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं। मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र में  तेज लहरे चलने का अनुमान है, वहीं मध्यरात्रि से उत्तरी आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा तट के साथ-साथ भारी लहरे चलने के आसार हैं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 02 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 02 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कन्याकुमारी में 6 सेमी, कोल्हापुर में 2 सेमी, पुनालुर, पंजिम, लॉन्ग आइलैंड्स, सांगली, बड़ौदा, इंदौर प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 02 दिसंबर को 8:30 के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।    

Subscribe to our daily hindi newsletter