उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत इन राज्यों में आंधी के साथ बौछारें, जानें देश के अन्य हिस्सों का हाल

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 25 May 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी बिजली गिरने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ आंधी आने के आसार हैं।

आज यानी 25 मई को केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है

मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है और 29 मई से बारिश तेज हो सकती है।

वहीं अगले 3 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के साथ-साथ दक्षिण केरल तट और लक्षद्वीप के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की गति तक चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग के मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल विजयवाड़ा (तटीय आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली-रिज (दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, विदर्भ, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्णिया में 3 सेमी, शिमला, सोलन और टिहरी प्रत्येक जगह 2 सेमी, मंडला, मनाली, वर्धा, कोडाइकनाल, पलक्कड़ और लॉन्ग आइलैंड्स प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, केरल और माहे  तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter