सौराष्ट्र और कच्छ समेत देश के इन हिस्सों में पड़ेगी भीषण गर्मी तथा चलेगी लू

16 और 17 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 14 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक आज 14 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ तथा कोंकण के कुछ हिस्सों में और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी तथा लू चलने के आसार हैं। 15 से 18 मार्च के दौरान पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और 16 से 18 मार्च के दौरान आंतरिक ओडिशा में लू या हीट वेव चलने की प्रबल आशंका जताई गई है।

वहीं 16 और 17 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में खतरनाक लू या हीट वेव महसूस की गई। वहीं कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में भी लू या हीट वेव महसूस की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा के अधिकांश हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, असम और मेघालय तथा सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल पंजाब, नागालैंड और मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।

कल उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर दर्ज किया गया।

कल तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया।  

कल देश भर में बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।  

वहीं कल असम, मेघालय, उत्तराखंड के कई इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।   

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, ओडिशा, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में रीवा (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter