मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, उत्तर भारत में बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Friday 21 January 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों में बना हुआ हैं, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से चक्रवाती प्रसार राजस्थान के मध्य भागों में जारी है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में जारी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। इसके चलते आज रात से उत्तर पश्चिम भारत के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने कहा है कि आज 21 जनवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं इन्हीं राज्यों में 22 और 23 जनवरी को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

21 और 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने की आशंका है।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं। उपरोक्त राज्यों में 22 और 23 जनवरी को भारी बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

22 से 24 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ और 22 और 23 जनवरी को मध्य प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। 22 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की आशंका है।

22 से 24 जनवरी के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज बिहार के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज यहां छाएगा घना कोहरा
आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज उत्तरी अरब सागर और उससे सटे गुजरात तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया। वहीं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान अंबाला, पटियाला, हिसार, जयपुर, ग्वालियर और गोरखपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर रही, दिल्ली (सफदरजंग), बरेली, बहराइच और भागलपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही, झांसी और पटना और पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल बिहार और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल झारखंड के अधिकांश इलाकों, ओडिशा और विदर्भ के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रह। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश) और फुरसतगंज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

कल पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 20 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 20 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान कल पोर्ट ब्लेयर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां गिरी बिजली  
कल 20 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बिजली गिरी।

Subscribe to our daily hindi newsletter