पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में बारिश, इन हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने के आसार हैं
On: Friday 24 February 2023


मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से 25 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है।
कैसा रहेगा तापमान, कहां-कहां गर्मी ने दी दस्तक?
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
वहीं अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है और इसके बाद धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि की बात करें तो कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों तथा पश्चिमी राजस्थान के अलग-अगल इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।
वहीं कल, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी ऊपर रहा।
कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
देश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखें तो कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों , पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा।
वहीं कल पंजाब, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस, काफी ऊपर दर्ज किया गया।
कल उत्तराखंड और मराठवाड़ा के अधिकांश इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों, गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
कल अधिकतम तापमान कहां रहा सबसे कम?
कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
कहां छाया कोहरा?
आज सुबह-सुबह, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया।
कहां रही दृश्यता 50 मीटर या उससे कम?
आज सुबह के समय, ओडिशा के भुवनेश्वर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।
कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 23 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ छींटे पड़े।
कहां चली आंधी?
कल, 23 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम के इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।
कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।