आज पूर्वोत्तर भारत में बारिश तथा अगले 2 दिनों के दौरान इन राज्यों में होगी बर्फबारी

आज बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 20 January 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बांग्लादेश और इससे सटे इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है, जो निचले ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने के आसार हैं। इसके असर से 22 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार बनने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

20 से 23 जनवरी के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आज यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज 20 जनवरी को बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आज यहां छाएगा घना कोहरा
आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की गई है।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज उत्तर पश्चिमी अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान भटिंडा और आगरा प्रत्येक जगह दृश्यता 0 मीटर रही, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और ग्वालियर प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, हिसार, नई दिल्ली प्रत्येक जगह दृश्यता (पालम में 50 मीटर और सफदरजंग में 500 मीटर), कोटा हवाई अड्डा और वाराणसी प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, अमृतसर, चूरू, झांसी, पटना, पूर्णिया और बागडोगरा प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा। वहीं कल पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, ओडिशा के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में उमरिया (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, विदर्भ, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी, वहीं कल उत्तर पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 19 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में, पंजाब, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter