दक्षिण भारत के इन इलाकों में बारिश तथा इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

1और 2 दिसंबर के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा समेत इन राज्यों में गरज के साथ छींटे पड़ने तथा इनके कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 30 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों पर बना हुआ है। यह मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। समुद्र तल पर एक ट्रफ इस चक्रवाती प्रसार के कर्नाटक तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक जाती है जो निचले ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैली हुई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज 30 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार हो सकती है।

30 नवंबर की रात से मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके पूर्वी हवाओं में निचले स्तर के ट्रफ के साथ प्रभाव पड़ने और उत्तर पश्चिमी और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित करने के आसार हैं।  

1 दिसंबर के आसपास महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

उपरोक्त  मौसम संबंधी प्रभाव के चलते 01 दिसंबर को उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं 01-02 दिसंबर को गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।  

01और 02 दिसंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ कुछ इलाकों में वर्षा होने का अनुमान है। वहीं 02 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

उपरोक्त क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने तथा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, वेंगुरला (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व, बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल, कर्नाटक से लेकर गोवा के तटों और लक्षद्वीप में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 29 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 29 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नेल्लोर में 3 सेमी, चेन्नई में 2 सेमी, तिरुत्तानी और नुमगंबक्कम हर जगह 1सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 29 नवंबर को 8:30 के दौरान केरल और माहे, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं। 

Subscribe to our daily hindi newsletter