कई राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश-वज्रपात, उत्तराखंड-हिमाचल में गिर सकते हैं ओले

आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Tuesday 30 May 2023
 
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, आंद्रे करवाथ उर्फ आका

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर उत्तर, पश्चिम, दक्षिण पूर्व पछुआ हवाओं के ट्रफ के रूप में सक्रिय है। वहीं एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के निचले स्तरों पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए उत्तर पश्चिम भारत में 31 मई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार जताए हैं। इन तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं आज उत्तर पश्चिम भारत के पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं। आज पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका है। वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

वहीं आज मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है।

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

आज झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है।

कहां होगी ओलावृष्टि?
आज 30 मई के दौरान उत्तर राजस्थान, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों और 30 से 31 मई के दौरान उत्तराखंड में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है

कहां होगी भारी बारिश?
आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं

Source : IMD

कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

तापमान में कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान के दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं।

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि, उपरोक्त हिस्सों को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लोगों को लू या हीटवेव के प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वहीं नम हवा और भारी गर्मी के कारण, 30 मई यानी आज आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और असहज करने वाला मौसम के बने रहने की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज केरल तट और लक्षद्वीप के इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए, मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां हुई ओलावृष्टि
कल, 29 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 29 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, हिमाचल प्रदेश,हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई छह सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 29 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लॉन्ग आइलैंड में 6 सेमी, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के बटोटे में 3 सेमी, हिमाचल प्रदेश के मंडी में 3 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के कांडला में 3 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 3 सेमी तथा चंडीगढ़ में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, 29 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, संबलपुर (ओडिशा) में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली-रिज (दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter