पंजाब और राजस्थान में शीतलहर से छुटकारा मिलने के आसार नहीं, जानें अन्य राज्यों के हाल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है

By Dayanidhi

On: Friday 27 January 2023
 
फोटो साभार : सीएसई

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आज 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के दौर के जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं आज पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा

आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं आज हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घने कोहरे से लोगों को दो चार होना पड़ेगा।

कल यानी 28 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करने के आसार हैं। इसके कारण 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, 29 और 30 जनवरी को उत्तराखंड, 28 और 29 जनवरी को पूर्वी राजस्थान तथा 29 जनवरी को पश्चिम राजस्थान में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है
न्यूनतम तापमान में गिरावट को देखें तो कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या इससे काफी नीचे रहा।

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। कल गुजरात के अधिकतर इलाकों, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, नीचे रहा।

देश के अलग-अलग राज्यों में अधिकतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल राजस्थान, गुजरात के अधिकतर इलाकों, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज गुजरात तट और इससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश-बर्फबारी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 26 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हुई। वहीं उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां महसूस हुई भीषण ठंड?
कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड महसूस की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter