दक्षिण भारत के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

अरब सागर के ऊपर एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते मौसम में बदलाव होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 17 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके 18 नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है।

गोवा से लेकर कर्नाटक के तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज यानी 17 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।   

कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) और भीलवाड़ा (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में कुछ स्थानों पर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, रत्नागिरी (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों पर बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु के तटों के साथ-साथ पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 16 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, केरल और माहे में कई स्थानों पर, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, रायलसीमा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 16 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कारवार और कन्नूर प्रत्येक जगह 6 सेमी, रत्नागिरी और शिराली प्रत्येक जगह 2 सेमी, बापटला, कोचीन, अगुम्बे, तिरुवनंतपुरम, मैसूरु, पलयनकोट्टई, माया बंदर और नानकॉरी प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 16 नवंबर को 8:30 के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter