दक्षिण भारत के इन राज्यों में होगी भारी बारिश और यहां पड़ेगी ठंड

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 24 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज 24 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में और 25 से 28 नवंबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में भारी बारिश होने का अनुमान है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे के 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल राजकोट (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और दिल्ली, पूर्वी बिहार, दक्षिण तटीय ओडिशा और उत्तरी असम के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान कैलाशहर में दृश्यता या विजिबिलिटी 200 मीटर रही, वहीं दिल्ली (सफदरजंग), पूर्णिया, गोपालपुर, डिब्रूगढ़ प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 23 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 23 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल के तिरुवनंतपुरम में 3 सेमी, पुनालुर और कोट्टायम प्रत्येक जगह 1 सेमी, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली और कोडाइकनाल प्रत्येक जगह 1 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के माया बंदर और हुट बे प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 23 नवंबर को 8:30 के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं। 

Subscribe to our daily hindi newsletter