आज देश के इस हिस्से में चलेगी शीतलहर तथा यहां होगी भारी बारिश

तेज हवाओं के चलते मछुआरों को आईएमडी की समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

By Dayanidhi

On: Monday 15 November 2021
 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे इलाकों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित होने का आसार हैं। इसके बाद इसके पूर्व-मध्य और पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने का अनुमान है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उससे सटे उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तर पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती प्रसार पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बना हुआ है जो मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज यानी 15 नवंबर को केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गोवा में 15 और 16 को और तटीय कर्नाटक और केरल में 16 और ओडिशा में 16 और 17 नवंबर को बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। वहीं 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में, 15 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

कल कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात राज्य, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहा चलेगी शीतलहर
आज उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

कल कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल केरल और माहे में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे रहा।

वहीं पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और लक्षद्वीप के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, मुंबई एसईजेड (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का आसार हैं।

वहीं  केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।   

Source: IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर के साथ और केरल-कर्नाटक तटों पर, अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 14 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, कोंकण और गोवा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर और झारखंड, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां हुई भारी बारिश
कल, 14 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।  

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 14 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पुनालुर में 10 सेमी, पारादीप में 4 सेमी, तिरुवनंतपुरम, कवाली, झारसुगुडा और पानागढ़ प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 14 नवंबर को 8:30 के दौरान ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, केरल और माहे और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां देखा कोहरा गया
कल, 14 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter