आज गुजरात और महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 02 और 03 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Wednesday 01 December 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। समुद्र तल पर एक ट्रफ रेखा उपरोक्त चक्रवाती प्रसार से निचले स्तरों में उत्तरी महाराष्ट्र तट तक जाती है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपास्फेरिक स्तर पर ट्रफ रेखा के रूप में स्थित है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने बताया है कि आज 01 दिसंबर को गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने के साथ-साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। 02 दिसंबर को गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के दौर के जारी रहने की आशंका है।

02 और 03 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।  

अंडमान सागर और पड़ोस के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। कल 2 दिसंबर तक इसके दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने के आसार हैं।

बाद के 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक चक्रवाती तूफान में बदलकर तेज होने का अनुमान है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और तेज होने और 4 दिसंबर की सुबह  उत्तर आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा के तटों के पास पहुंचने की आशंका है।

उपरोक्त के प्रभाव में 01 से 02 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। 03 और 04 दिसंबर को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में, 03 से 06 दिसंबर के दौरान तटीय ओडिशा, 04 से 06 दिसंबर के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं 04 दिसंबर को तटीय ओडिशा में भी बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।  

कल, देश के मैदानी इलाकों चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में  गंगा के तटीय इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, ओडिशा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, वेंगुर्ला (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान वाराणसी, पूर्णिया, गुवाहाटी और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं पूर्वी मध्य और आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 30 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 30 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कोडाइकनाल में 3 सेमी, कुन्नूर में 2 सेमी, केरल और माहे के कोचीन में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।  

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 30 नवंबर को 8:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।    

Subscribe to our daily hindi newsletter