मौसम ने ली करवट, सिलचर से लेकर श्रीनगर तक इन इलाकों में दृश्यता हुई कम

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम समेत इन इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Tuesday 16 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित होने का अनुमान है।

इसके बाद इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके 18 नवंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु के तटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

कर्नाटक से लेकर उत्तरी केरल के तटों से पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती प्रसार के चलते, कर्नाटक तट से पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने बताया कि आज 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माह में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
बीते कल पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से - 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

वहीं पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से - 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, रत्नागिरी (कोंकण और गोवा) में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां हुई विजिबिलिटी कम
आज 05:30 बजे के दौरान सिलचर और बांकुरा में दृश्यता या विजिबिलिटी 200 मीटर रही, दिल्ली एसएफडी, पटियाला, अमृतसर, पूर्णिया, आइजल और श्रीनगर प्रत्येक विजिबिलिटी -500 मीटर दर्ज की गई।  

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। वहीं आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे और कर्नाटक में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

Source: IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और उत्तर केरल से लेकर कर्नाटक, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।  

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 15 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, रायलसीमा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 15 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लॉन्ग आइलैंड में 5 सेमी, पोर्ट ब्लेयर में 2 सेमी, ओडिशा के अंगुल में 4 सेमी, केरल और माहे के  कोचीन, अलापुझा, पुनालुर और कोट्टयम प्रत्येक जगह 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कवाली में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के कारवार और होनावर प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 नवंबर को 8:30 के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां देखा कोहरा गया
कल, 15 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। वहीं कल दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, बिहार और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया।  

Subscribe to our daily hindi newsletter