मौसम अपडेट: उत्तर भारत में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, दक्षिण के इन हिस्सों में होगी बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Friday 25 November 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत के कई हिस्सों और उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का पूर्वानुमान है।

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में पारा लुढ़क गया है तथा कुछ हिस्सों में शीतलहर के सितम से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

कल राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि काफी कम है।

वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात, विदर्भ, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के कई तटीय इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल और माहे में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य -3.डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

कहां है बारिश होने का पूर्वानुमान?
एक चक्रवाती प्रसार उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और इसके निकटवर्ती इलाकों में बना हुआ है और यह मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। वहीं एक और एक चक्रवाती प्रसार उत्तर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर जारी है जो समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के जारी रहने की संभावना है।

कहां है कोहरा छाने का पूर्वानुमान?
अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

Source : IMD

कहां है तापमान में बदलाव का पूर्वानुमान?
अगले दो दिनों के दौरान बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, देश भर में बुलसर (गुजरात) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल 24 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter