मौसम अपडेट: पूर्वोत्तर के अधिकतर हिस्सों व उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Tuesday 19 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों और उससे सटे अफगानिस्तान पर बना हुआ है और यह बंगाल की खाड़ी से निचले स्तरों पर पूर्वी हवाओं के परस्पर प्रभाव डाल रहा है। इसके अगले 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते 19 अक्टूबर यानी आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों पर अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बादलों के जमकर बरसने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और इससे सटे झारखंड पर बना हुआ है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से तेज पूर्वी हवाओं के कारण, 20 अक्टूबर तक पूर्वी भारत में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है। 19 अक्टूबर को ओडिशा और झारखंड में, 20 अक्टूबर के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में भारी बारिश के आसार हैं।

19 से 21 अक्टूबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बंगाल की खाड़ी से मजबूत दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते 19 से 21 अक्टूबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने के आसार हैं। 19 और 20 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान है।

पूर्वी हवा का एक नया दौर जिसके 20 अक्टूबर से भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप को प्रभावित करने का अनुमान है। 20 से 22 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। 21 और 22 अक्टूबर को केरल और माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के बताया कि आज 19 अक्टूबर  दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज दिल्ली में आर्द्रता 85 फीसदी तथा 10 किमी प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने के आसार हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं
आज पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने  30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आईएमडी ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Subscribe to our daily hindi newsletter