मौसम अपडेट: कम दबाव के कारण दक्षिण के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 21 November 2022
 

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बना कम दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज 21 नवंबर, को 05:30 बजे के दौरान यह  बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, जाफना (श्रीलंका) से लगभग 520 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में बना रहा।

वहीं यह कराईकल से 490 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में, मछलीपट्टनम से 580 किमी दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से 450 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में बना हुआ है।

तीव्रता के साथ इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज 21 नवंबर को डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं।

इसके बाद, इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने और 22 नवंबर की सुबह के आसपास धीरे-धीरे एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलकर कमजोर पड़ने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने 21 नवंबर यानी आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है

वहीं आज उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली
आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होक 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।  

वहीं मन्नार की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां छाएगा कोहरा
अगले 2 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

कहां होगा तापमान में बदलाव
अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान है।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं।

अगले चार से पांच दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में खजुराहो (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश भर में पलायमकोट्टई (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 20 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 20 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे: तिरुवनंतपुरम में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter