मौसम अपडेट: पुडुचेरी और कराईकल समेत इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा समेत इन हिस्सों में तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Wednesday 10 November 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। इसके पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 11 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि के चलते 10 से 11 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 11 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। 10 से 11 नवंबर के दौरान केरल और माहे में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से रहा बहुत कम

कल मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और असम और मेघालय में कई स्थानों पर, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-थलग जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल, भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तटों और मन्नार की खाड़ी पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे तक  पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 09 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 09 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कराईकल में 16 सेमी, नागपट्टिनम में 15 सेमी, अतिरामपट्टिनम में 7 सेमी, तंजावुर में 6 सेमी और तिरुचिरापल्ली में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
बीते कल 09 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter