मौसम अपडेट: उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी वर्षा के आसार

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Thursday 13 May 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है जो मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव के चलते,अगले 24 घंटों के दौरान एक ही जगह पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण पूर्वी और पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर 15 मई तक मौसम संबंधी बहुत कम गतिविधियां जैसे हवा का चलना आदि के कम होने का अनुमान है।

हवा के प्रसार के उत्तर, उत्तर पश्चिम इलाकों तक पहुंचने और 16 मई के आसपास पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक तेज चक्रवाती तूफान बनने के आसार हैं और इसकी तीव्रता कुछ समय के लिए उत्तर, उत्तर पश्चिम इलाकों तक जारी रहेगी।

इसके प्रभाव के तहत 14 से 16 मई के दौरान देश के कुछ हिस्सों में भारी भारी वर्षा होने के आसार हैं, 14 और 15 मई को लक्षद्वीप के अलग-अलग भागों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 14 से 16 मई के दौरान तमिलनाडु और तटीय दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, केरल के कुछ भागों में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 13 मई की सुबह से दक्षिण-पूर्व अरब सागर और आस-पास के इलाकों, मालदीव, कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में, केरल तट और पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ-साथ, कर्नाटक-गोवा और महाराष्ट्र और गोवा के तटों में 14 मई की रात तक बाहर न निकलें। जो समुद्र में हैं, उन्हें तट पर वापस लौटने की सलाह दी गई है। 

एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा का प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों के साथ हो रहा है, एक चक्रवाती प्रसार के पंजाब और आस-पड़ोस के इलाकों में होने के आसार हैं। इस चक्रवाती प्रसार के निचले स्तरों से होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक जाने का अनुमान है। इसके अलावा, अरब सागर से आने वाली हवाओं की वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में निचले स्तर पर 2 दिनों के दौरान तेज हवाओं के चलने के आसार बन रहे हैं।

इन प्रणालियों के प्रभाव के चलते, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा  होने, तेज हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की बहुत अधिक आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने, तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अनुमान है, धीरे-धीरे समय के साथ मौसम संबंधी इन गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है। 13 मई, 2021 को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी वर्षा का अनुमान है। 

पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ना जारी रहेगा। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ेगी। 13 मई यानी आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा हो सकती है। 

अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 से 5:30 बजे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों में बारिश हुई तथा कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी। 

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई

कल यानी 12 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान अगाथी में 17 सेमी, धर्मशाला और अमिनी दिवि में 7 सेमी, मिनिकॉय में 5 सेमी, मुजफ्फरनगर में 3 सेमी, मालदा, गोरखपुर और भागलपुर हर जगह 2 सेमी,  पटियाला, भद्रवाह, गुलमर्ग, टिहरी, मंडी, पेंड्रा रोड, कूचबिहार, मोतिहारी और इंफाल प्रत्येक जगह पर 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

12  मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, लक्षद्वीप और अलैहिवी के अलग-अलग हिस्सों में भारी  वर्षा हुई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें

कल यानी 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, ओडिशा, असम और मेघालय, झारखंड, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल यानी 12 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। बिहार के कई स्थानों पर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर वे अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम रहा। 

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर, मध्य प्रदेश और झारखंड में अधिकतर स्थानों पर, आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे -1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

सबसे अधिक तापमान

कल यानी 12 मई को चंद्रपुर (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल यानी 12 मई को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी नीचे रहा।

ओडिशा और तेलंगाना के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर पश्चिम मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

सबसे कम तापमान

कल, 12 मई को देश के मैदानी इलाकों में बहराइच (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

13 मई, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, बारिश होने, ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे  की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, केरल और माहे, लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने  तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज कहां चलेगी धूल भरी आंधी

उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने, ओलावृष्टि  होने तथा  40-50 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी आंधी आने के आसार बन रहे हैं। 

आज कहां हो सकती है भारी बारिश

आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 

चेतावनी

दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, मालदीव, कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से हवा चलेगी जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने या व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Subscribe to our daily hindi newsletter