मौसम अपडेट : मानसून विदाई की ओर फिर भी देश के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

12 से 14 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 11 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण,पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के अधिकांश हिस्सों से महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण,पश्चिम मानसून की वापसी होगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज 11 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं 12 से 14 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं
आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source: IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज अंडमान सागर, बंगाल की दक्षिण खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 10 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, केरल के कई हिस्सों में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 10 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पुडुचेरी में 7 सेमी, कुन्नूर में 3 सेमी, चेन्नई (एपी) और नाममंबक्कम प्रत्येक जगह 2 सेमी, पश्चिम बंगाल के दीघा में 3 सेमी, डायमंड हार्बर में 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश के तुनी में 3 सेमी, कवाली में 1 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के केशोद में 2 सेमी, गुजरात के सूरत में 2 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के धारवाड़ में 2 सेमी, नासिक में 1 सेमी, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के गुलबर्गा में 1 सेमी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के मांड्या में 2 सेमी, केरल के कोझीकोड, कोचीन और पलक्कड़ प्रत्येक जगह 1 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के माया बंदर  में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल, 10 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 10 अक्टूबर को 8:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर, पुडुचेरी और कराईकल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter