मौसम अपडेट: कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी

17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 14 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से दक्षिण, पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

कर्नाटक तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर चक्रवाती प्रसार के चलते, लक्षद्वीप क्षेत्र से पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है साथ ही एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा लगभग साथ-साथ चल रही है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज, 14 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के असार हैं। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और इससे सटे इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार के चलते, बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और पड़ोस के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण,पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

Source : IMD

अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण ओडिशा से लेकर उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंचने के आसार हैं। इसके प्रभाव में अगले 3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है तथा यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। 15 अक्टूबर से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत में बारिश में तेजी आने का अनुमान है।  

निचले स्तर पर चलने वाली पुरवाई के प्रभाव में 16 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी भारत में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में हल्की से भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले 3 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।  

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं
आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने तथा गरज के बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल से लेकर कर्नाटक के तटों पर, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र और मान की खाड़ी के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 13 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 13 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार के माया बंदर, लांग आइलैंड्स प्रत्येक जगह 3 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के पांडिचेरी प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 13 अक्टूबर को 8:30 के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,असम और मेघालय में तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, डीसा (गुजरात) में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter