मौसम अपडेट: दक्षिण में केरल और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा के आसार

अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल और माहे, के अलग-अलग हिस्सों में, भारत के दक्षिण प्रायद्वीपीय के शेष हिस्सों में भारी बारिश होने और अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Saturday 24 April 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पाकिस्तान और सीमावर्ती इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है  जो जम्मू और कश्मीर और इसके निकटवर्ती हिस्सों में स्थित है, यह समुद्र स्तर से औसतन 3.1 किमी से 4.5 किमी ऊपर है। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पड़ोसी इलाकों में चक्रवाती प्रसार अब उत्तरी राजस्थान और सीमावर्ती इलाकों  के निचले स्तर पर जा चुका है, इन सब के प्रभाव में - 24 अप्रैल को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी, कहीं-कहीं पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

एक अन्य चक्रवाती प्रसार मराठवाड़ा और निकटवर्ती हिस्सों में हो रहा है, इसके चलते मराठवाड़ा के ऊपर दक्षिण तटीय तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक के समीपवर्ती इलाकों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में प्रसार हो रहा है। इनके प्रभाव में, अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल और माहे, के अलग-अलग हिस्सों में, भारत के दक्षिण प्रायद्वीपीय के शेष हिस्सों में भारी बारिश होने और अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 24 अप्रैल को केरल और माहे में भारी वर्षा का अनुमान है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 से 5:30 बजे के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों में, अरुणाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल से अलग स्थानों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 

कहां कितनी हुई बारिश

कल 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान मनाली, कल्पा, भुंतर, देहरादून, टिहरी में 2 सेमी, मुक्तेश्वर, सुंदरनगर, मंडी, बटोट, वेल्लोर और त्यूनी में भी 2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

कल 8:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई स्थानों में, पंजाब, आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल यानी 23 अप्रैल असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों में, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, गुजरात, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के अधिकांश स्थानों में, पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-थलग स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।  

कल, उत्तराखंड, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर सबसे अधिक, कुछ स्थानों पर हरियाणा, चंडीगढ़,  दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, और देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। कल, देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) और अंबाला (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस सबसे कम दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

24 अप्रैल यानी आज केरल और माहे, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति  से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज कहां हो सकती है भारी बारिश

केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

Subscribe to our daily hindi newsletter