मौसम अपडेट: देश के इन हिस्सों में गरज के साथ होगी मूसलाधार बारिश

अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Wednesday 27 October 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। यह समुद्र तल से 3.1 किमी तक फैला हुआ है तथा इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके असर से अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

वहीं पूर्व में एक ट्रफ रेखा केरल तट से दक्षिण पूर्व अरब सागर के निचले स्तरों में कर्नाटक तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते 27 से 31 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 28 से 31 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में तथा 29 से 31 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

27 से 31 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा  गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Source: IMD

समुद्र तथा तटों पर तेज हवाएं चलने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
कल, 26 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 26 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पुनालुर में 3 सेमी, पंबन में 2 सेमी, अतिरामपट्टिनम, चेन्नई, मैसूर और हुट बे प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 26 अक्टूबर को 8:30 के दौरान तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter