मौसम अपडेट: उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 12 May 2021
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 14 मई की सुबह के आसपास दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम की ओर जाने वाली हवा के अरब सागर और आस-पास के क्षेत्र लक्षद्वीप में धीरे-धीरे तीव्र होने के आसार हैं। यह पूर्वी मध्य अरब सागर के आसपास 16 मई को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और इसका उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने का अनुमान है।

इसके प्रभाव के चलते 14 से 15 मई को केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान है और 15 मई को तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 13 मई की सुबह से दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन और लक्षद्वीप, केरल के तट से पूर्व मध्य अरब सागर की और तथा 14 मई को कर्नाटक के तटों पर, 15 मई को महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में मछली पकड़ने या व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं। मौसम विभाग ने कहा है कि जो लोग समुद्र में हैं, उन्हें 12 मई की रात तक तट पर लौट जाना चाहिए।

एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा का प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में हो रहा है। यह चक्रवाती प्रसार मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान और पूर्व-पश्चिम से होकर असम के निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर से आने वाली हवाओं और उत्तर-पश्चिम भारत में निचले स्तर पर तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

इन प्रणालियों के प्रभाव के चलते, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के हिस्सों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा का अनुमान है। अगले 2-3  दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा की आशंका है, 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 13 मई, को पंजाब में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। 

पूर्व-पश्चिम के निचले स्तरों पर हवा के प्रसार के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी भारत और उत्तर-दक्षिण के मध्य ट्रोफोस्फेरिक स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के चलते, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी वर्षा तथा कुछ हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में बारिश होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

असम, मेघालय और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान और 12 से 13 मई, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। 

अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 से 5:30 बजे के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, लक्षद्वीप, उत्तराखंड के कई स्थानों पर, पंजाब, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई तथा कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी। 

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई

कल यानी 11 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान कोलकाता (दम दम) में 10 सेमी, पुनालुर और आगरा में 8 सेमी, कैनिंग में 7 सेमी, बेरहामपुर में 5 सेमी, बालासोर और वालपराई में 4 सेमी और पूर्णिया, पुरुलिया और पुरी में हर जगह 3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल यानी 11 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें

कल यानी 11 मई को 8:30 बजे के दौरान केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई स्थानों पर, असम और मेघालय, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरी, तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। 

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, पंजाब और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहा। झारखंड के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

पूर्वी राजस्थान और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम पर कुछ स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा और मध्य महाराष्ट्र में और सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। 

सबसे अधिक तापमान

कल यानी 11 मई को, चंद्रपुर (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा पर कुछ स्थानों पर, पंजाब, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे,  तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

कल छत्तीसगढ़ कई स्थानों पर, पूर्व मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तेलंगाना और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और बिहार के कई स्थानों असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ स्थानों पर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

कल, पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

12 मई यानी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओले पड़ने और 50-60 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओले पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। 

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 

मध्य प्रदेश, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान है। 

आज कहां चलेगी धूल भरी आंधी

आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी आंधी आने का अनुमान है। 

आज कहां हो सकती है भारी बारिश

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

चेतावनी

दक्षिण पश्चिम, दक्षिण-पूर्व अरब सागर इससे सटे भारत के भूमध्य सागर, मालदीव, कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं, मौसम विभाग के अनुसार मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने या व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Subscribe to our daily hindi newsletter