मौसम अपडेट: हिमाचल, उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, दिल्ली सहित 6 राज्यों में ओलावृष्टि के आसार

दक्षिण पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं, मौसम विभाग के अनुसार मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने या व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

By Dayanidhi

On: Tuesday 11 May 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पूर्व की ओर से आने वाली तेज हवाओं के निचले स्तर पर मिलने से 11 से 15 मई के दौरान पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा  तथा कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। 11 से 13 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। 12 और 13 तारीख को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है। 12 मई को मुजफ्फराबाद और राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। 11 से 13 मई के दौरान राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में धूल के गुबार उठने का भी अनुमान है।

पंजाब से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पूर्व-पश्चिम और निचले ट्रोफोस्फेरिक स्तरों में पच्छमी हवा के प्रसार के चलते अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार वर्षा होने तथा कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 मई यानी आज भारी वर्षा का अनुमान है। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 11 से 13 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। 

हवा के रूक-रूक कर चलने से निचले स्तरों में विदर्भ से केरल तट तक उत्तर-दक्षिण में हवा का प्रसार सही से नहीं होने के चलते  केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश तथा कुछ जगहों पर  गरज के बौछारें पड़ने का अनुमान है। अगले 4-5 दिनों में भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय राज्यों में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

11,12 और 14  मई के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं, 12 मई को तटीय कर्नाटक तमिलनाडु,  तथा 14 मई को पुडुचेरी और कराईकल में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 बजे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, बिहार और लक्षद्वीप पर कुछ स्थानों पर, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड,पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, पंजाब और केरल और माहे में कई जगहों पर बारिश हुई तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां कितनी हुई बारिश

कल यानी 10 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान फोर्बेस्गंज में 3 सेमी, रामागुंडम और वलप्राय में 2 सेमी, चूरू, बारीपदा, कटक, चंद्रबली, पलक्कड़ और गडग प्रत्येक जगह 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

कल 10 मई को कल 8:30 बजे के दौरान केरल और माहे में कई स्थानों पर, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाके, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश हुई तथा बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कल यानी 10 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। 

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल असम और मेघालय में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से  5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर; पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, बिहार के अधिकांश स्थानों पर सामान्य -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पंजाब के कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

विदर्भ और इसके निकटवर्ती इलाकों तथा  हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में सबसे अधिक स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल पर और सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

सबसे अधिक तापमान

कल चूरू (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ऊपर रहा तथा गुजरात में कई जगहों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम था, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा -3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर; झारखंड और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, बिहार और विदर्भ के कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा और देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

कल, गोरखपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में देश के तापमान में 18.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

आज यानी, 11 मई को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही आज बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयनवेस्ट बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर, त्रिपुरा, तेलंगाना और केरल और माहे, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कहां चलेगी धूल भरी आंधी

आज राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। 

आज कहां हो सकती है भारी बारिश

आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। 

चेतावनी

दक्षिण पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं, मौसम विभाग के अनुसार मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने या व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

Subscribe to our daily hindi newsletter