मौसम अपडेट: आज दिल्ली और आस-पास इलाकों में बौछार और दक्षिण भारत में बारिश के आसार

एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 और 24 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Friday 23 April 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 और 24 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी तथा तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसी अवधि के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में भी तेज हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं।

दक्षिण तमिलनाडु और समीपवर्ती इलाकों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में चक्रवाती प्रसार हो रहा है, इस प्रभाव के चलते अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है। 23 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, 23 से 24 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। 

आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश में लू (हीट वेव) चलने का अनुमान नहीं है।

कल कहां हुई भारी बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन 8:30 बजे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अधिकांश स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों में, ओडिशा के कुछ स्थानों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पंजाब और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां कितनी हुई बारिश

कल 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग में 3 सेमी, श्रीनगर, बटोट में 2 सेमी और पहलगाम, कुपवाड़ा, बनिहाल, गंगटोक और बेंगलुरु में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी हवा के साथ बौछारें

 

कल 8:30 बजे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर अलग-थलग स्थानों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तेलंगाना, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर 

कल यानी 22 अप्रैल, 2021 को असम और मेघालय के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,  त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों में, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल से अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान कहां रहा सामान्य से ऊपर अथवा नीचे

कल यानी 22 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों में, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से कम -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम रिकॉर्ड किया गया। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई स्थानों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम -3.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों में, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तराखंड, विदर्भ, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल और माहे में कुछ स्थानों में और देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। कल देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

Source : IMD

23 अप्रैल को उत्तराखंड, राजस्थान, केरल और माहे में अलग-अलग हिस्सों में, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल के अलग-अलग भागों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने 30-40 किमी प्रति घंटे की गति की तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अनुमान है।

आज कहां हो सकती है भारी बारिश

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

Subscribe to our daily hindi newsletter