मौसम अपडेट: आज किन राज्यों में होगी भारी बारिश, कहां चलेंगी तेज हवाएं और कहां पड़ेंगी गरज के साथ बौछारें जानें देश के मौसम का हाल

आज देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने, बौछारें पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Friday 21 May 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है जो दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और आस-पड़ोस में है, यह समुद्र तल से 3.1 किमी तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते समीपवर्ती इलाकों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में एक अन्य चक्रवाती प्रसार हो रहा है। यह  समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, इसके प्रभाव के चलते  21 मई को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में  कुछ जगहों पर बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 

पूर्वोत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी से दक्षिण, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और निचले स्तरों पर असम के ऊपर चक्रवाती प्रसार के कारण, 21 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

Source : IMD

21 मई यानी आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, ओडिशा, असम और मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, बौछारें पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज कहां हो सकती है भयंकर बारिश

आज यानी 21 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,  सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भयंकर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका है। यह गतिविधि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जारी रहने का अनुमान है, मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से बचें।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन यानी 20 मई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई तथा कुछ जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई

कल यानी 20 मई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान मुक्तेश्वर, टिहरी, चुर्क और नजीबाबाद प्रत्येक जगह 5 सेमी, देहरादून और बरेली में 3 सेमी, गोरखपुर, भागलपुर, कल्पा, पटना, शाहजहांपुर, मालदा, गुवाहाटी, चेन्नई, सीधी, डाल्टनगांग, गया, तिरुपत्तूर, चेरापूंजी, बापटला, कारवार, हरदोई, पूर्णिया, बहराइच, पोर्ट ब्लेयर  प्रत्येक 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें

20 मई को 8:30 बजे के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़,  दिल्ली, बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर और पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान

20 मई कल, देश के मैदानी इलाकों में जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान

कल यानी 20 मई को देश के मैदानी इलाकों में नारनौल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter