कहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड और कहां छाएगा कोहरा, जानें मौसम का हाल

21 से 23 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है

By Dayanidhi

On: Wednesday 19 January 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम विभाग ने बताया कि 21 से 23 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा या बर्फबारी होने की आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 20 से 23 जनवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज यानी 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज यहां छाएगा घना कोहरा
आज उत्तर प्रदेश, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाएगा। वहीं आज पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।  

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 08:30 बजे के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।  

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 08:30 बजे के दौरान ग्वालियर में दृश्यता 25 मीटर, देहरादून, हिसार, बहराइच, सुल्तानपुर और पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

Source : IMD

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान  सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

वहीं कल पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में कानपुर और फुरसतगंज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पंजाब में कई इलाकों में, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकांश इलाकों में, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल पुनालुर और कोट्टायम (केरल) में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं बिहार के कई इलाकों और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

Subscribe to our daily hindi newsletter