दिल्ली रिज में 17 डिग्री रहा तापमान, बिहार-बंगाल में लू और उत्तराखंड में ओले गिरने के आसार
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं
On: Thursday 01 June 2023

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के कुछ और इलाकों, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, कल यानी 31 मई को दिल्ली-रिज (दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अगले एक से दो दिनों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल के पूर्वोत्तर की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चक्रवाती प्रसार पंजाब के निचले स्तरों पर बना हुआ है।
वहीं आज से एक नए पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर अफ़ग़ानिस्तान के मध्य स्तरों पर सक्रिय हो गया है, वहीं आज, यानी एक जून को इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों के ऊपरी स्तरों पर आपस में मिलने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज यानी एक जून तक उत्तर पश्चिम भारत में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई है।
इन तूफानी हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।
वहीं आज उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। एक और दो जून को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
दक्षिण भारत के मौसम का मिजाज देखें तो आज केरल और लक्षद्वीप में तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
कहां होगी भारी बारिश?
वहीं आज एक जून को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं एक से पांच जून को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में पांच जून को जमकर बरसेंगे बादल।
आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
Mahendargarh, Sohana, Rewari, Palwal, Bawal, Nuh, Aurangabad, Hodal (Haryana) Nandgaon, Barsana (U.P.) Bhiwari, Tizara, Khairthal, Nagar, Laxmangarh (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/2YMrL4sbRF
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 1, 2023
तापमान में कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
मौसम विभाग ने कहा कि, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान के धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।
अगले दो दिनों के दौरान मध्य और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो उपरोक्त हिस्सों को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
नम हवा और बहुत अधिक तापमान के कारण, आज यानी एक जून को कोंकण और गोवा तथा गुजरात में गर्म और बेचैनी के मौसम के बने रहने की आशंका जताई गई है।
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।
कहां चलेगी लू या हीटवेव?
वहीं एक से चार जून के दौरान बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू या हीटवेव चलने की आशंका है। आज और कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में लोगों को लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा।
कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप?
कल, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को लू या हीट वेव के प्रकोप से दो चार होना पड़ा।
कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 31 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अधिकांश हिस्सों, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
कल कहां हुई पांच सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 31 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान सोलन में 5 सेमी, शिमला में 3 सेमी, अमृतसर, टिहरी, लुधियाना, मंडी, ऊना, नाहन, सुंदरनगर, भुंतर और बटोटे हर जगह 2 सेमी, गुलमर्ग, कुपवाड़ा, देहरादून, कल्पा, महाबलेश्वर और बनिहाल प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
कहां चली आंधी?
कल, 31 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।
कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली-रिज (दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।