पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र व पूर्वोत्तर समेत इन हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश, यहां पहुंचा मॉनसून

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

By Dayanidhi

On: Friday 17 June 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 जून को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।  

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में जमकर बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और आसपास के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश और पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं मॉनसून के पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

वहीं आज 17 जून को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल से लेकर कर्नाटक तटों, दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source: IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में बैतूल (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 16 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 16 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान चेरापूंजी में 18 सेमी, पासीघाट में 7 सेमी, शिलांग में 5 सेमी, महाबलेश्वर, वालपराई, खजुराहो, अगरतला, धुबरी और गुवाहाटी प्रत्येक जगह 2 सेमी, पहलगाम, महुवा, माथेरान, पलक्कड़, कोडाइकनाल और झारसुगुडा प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 16 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम और मेघालय, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter