दक्षिण पूर्व अरब सागर में बने कम दबाव के कारण अंडमान-निकोबार में भारी बारिश, यहां चलेगी लू

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 06 June 2023
 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव के चलते, आज दक्षिण पूर्व अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

इसके लगभग उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर में कम दबाव में बदलने के अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी छह जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

तापमान में कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

वहीं अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

कहां-कहां चलेगी लू या हीटवेव?
छह से नौ जून के दौरान बिहार के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू या हीटवेव के जारी रहने की आशंका जताई गई है

वहीं छह से नौ जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी झारखंड, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलेगी। छह और सात जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा सात से नौ जून के दौरान

विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा आठ व नौ जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू के प्रकोप के जारी रहने के आसार हैं।

नम हवा और उच्च तापमान के कारण, आज कोंकण और गोवा, रायलसीमा तथा तमिलनाडु में गर्म और असहज मौसम के बने रहने की आशंका जताई गई है।

कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मॉनसून?
मौसम विभाग ने बताया कि, दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज, दक्षिण-पूर्व और आस-पास के दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, केरल-कर्नाटक-गोवा के तटों के साथ-साथ, अरब सागर के मध्य भागों, लक्षद्वीप-मालदीव के इलाकों, अंडमान सागर, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज पूर्वोत्तर अरब सागर, उत्तर गुजरात तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए, मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां चली लू या हीटवेव?
आज, लगातार छठे दिन से पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू का प्रकोप रहा।

कहां हुई ओलावृष्टि
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि हुई

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान शिराली, कोट्टायम, उधगमंडलम, कोडाइकनाल, बेहरामपुर प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां चली आंधी?
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल तथा तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, टीकमगढ़ (पूर्वी मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चारपरमुख (असम और मेघालय) में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter