मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंचा मानसून, आज छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बरसेंगे बादल

आज पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Saturday 12 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

बीते कल यानी 11 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों और दक्षिण गुजरात के कुछ और हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल की उत्तरी खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में आगे बढ़ गया था।

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी बचे हिस्सों और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून के इन राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

कहां बना है कम दबाव का क्षेत्र, क्या होगा असर?

बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जहां संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक मजबूत होने और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं।

निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ दक्षिण पंजाब से बंगाल की उत्तर,पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों पर कम दबाव क्षेत्र का केंद्र बना हुआ है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पूर्व-पश्चिम ट्रफ के बने रहने का अनुमान है। इसके अलावा, निचले स्तर पर पश्चिमी तट के साथ तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस स्थिति के अगले 4 से 5 दिनों तक बनी रहने के आसार हैं।

उपरोक्त के असर के चलते अगले 4 से 5 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना में भयंकर बारिश होने के आसार हैं। 12 तारीख यानी आज ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 12 और 13 जून के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश 13 और 14 जून को 12 और 13 जून को विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है।

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। 12 से 15 जून के दौरान महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक और आसपास के घाट जिलों में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। 12 से 15 जून के दौरान केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। 12 से 15 जून के दौरान कोंकण और गोवा में भयंकर बारिश होने तथा 13 और 14 जून को भी बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारतीय हिमालय में हल्की से भारी बारिश और कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बादलों के छाए रहने, लगातार बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके कारण बाहर काम करने वाले लोगों और जानवरों को चोट लगने या हताहत होने की आशंका है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज
12 जून, आज पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने, आर्द्रता के लगभग 62 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तथा तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। सफर  के अनुसार मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते अगले तीन दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Source : IMD

धूल भरी आंधी चलने के आसार
पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल के गुबार उठने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश
आज छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। विदर्भ, ओडिशा और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भयंकर बारीश के आसार बन रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर और दक्षिण, मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उत्तर-आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मन्नार की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से, उत्तरी अरब सागर और गुजरात-महाराष्ट्र के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 11 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, उत्तराखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 11 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान हरनाई में 7 सेमी, मुंबई (सांताक्रूज़) में 5 सेमी, रत्नागिरी, चांदबली और वाराणसी में 3 सेमी और गोपालपुर, भोपाल और पारादीप प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई भयंकर बारिश
कल, 11 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान कोंकण के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर बारिश हुई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
11 जून को 8:30 बजे के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, बिहार, झारखंड और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) और बीदर (तेलंगाना) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter