देश के इन हिस्सों में पहुंचा मॉनसून, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 16 से 18 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल।

By Dayanidhi

On: Tuesday 14 June 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज 14 जून को असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

आज अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

आज पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

वहीं आज छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भी बिजली गिरने व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आज जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिम राजस्थान, बिहार, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में भी उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि के होने की आशंका जताई गई है।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ और इलाकों, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

अगले 2 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, पूरे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी से मिल सकती है राहत
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 16 से 18 जून के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल जमकर बरस सकते हैं।

वहीं 16 जून को जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भारी बारिश होने का अनुमान है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
कर्नाटक के तट, तटीय आंध्र प्रदेश से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की  आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां महसूस हुई हीट वेव या लू
कल उत्तरी ओडिशा, दिल्ली, झारखंड, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की गई

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 13 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश हिस्सों, लक्षद्वीप के कई इलाकों, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 13 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान उधगमंडलम, राजकोट, अगरतला प्रत्येक जगह 3 सेमी, कारवार, होनावर, कैलाशाहर, आइजल प्रत्येक जगह 2 सेमी और कोडाइकनाल, कांडला, उदयपुर, हाफलोंग, छिंदवाड़ा, गोलपारा, पेट जोरहाट प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 13 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter