मानसून की रफ्तार राजस्थान, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में पड़ी धीमी

आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ धूल के गुबार उठने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi

On: Monday 21 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की गति धीमी है। मौसम विभाग ने बताया कि बड़े पैमाने पर परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से ऐसा हो रहा है। संख्यात्मक मॉडल द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान के अनुसार इन इलाकों के लिए हवा का पैटर्न वर्षा के लिए अनुकूल स्थिति होने का संकेत नहीं दे रहा है।

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पड़ोस पर निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में बूंदाबांदी से लेकर भारी वर्षा होने के आसार जताए गए हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
21 जून, आज बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 81 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

Source: IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां है धूल भरी आंधी चलने की आशंका
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में  30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका व्यक्त की गई है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और आसपास के पूर्व मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 20 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, गुजरात, केरल और माहे में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर और पश्चिम उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 20 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पटना, बड़ौदा (एपी), सुपौल, भागलपुर, कृष्णा नगर, रांची, वलपराई और होनावर प्रत्येक जगह 2 सेमी, मोतिहारी, कलिम्पोंग और शांति निकेतन प्रत्येक जगह 3 सेमी, राजकोट और भाऊनगर प्रत्येक जगह 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
20 जून को 8:30 बजे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश,  केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, 20 जून को गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter