मॉनसून ट्रफ में आया बदलाव, उत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में वज्रपात के आसार

27 से 31 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 27 July 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

समुद्र तल पर मॉनसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रही है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है, जिससे आज 27 जुलाई से उत्तर भारत में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ के 28 जुलाई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं। वहीं एक चक्रवाती प्रसार पूर्वी राजस्थान और इसेक आस-पड़ोस के निचले स्तरों तक फैला हुआ है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 से 31 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।  

वहीं इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 28 से 31 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार तथा 27 से 31 जुलाई के दौरान उत्तर पंजाब और उत्तर हरियाणा तथा चंडीगढ़ में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

आज यानी 27 जुलाई को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात होने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।  

वहीं आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज सोमालिया तट से सटे पश्चिम मध्य और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज पश्चिम मध्य अरब सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जाने की आशंका जताई गई है।

कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व श्रीलंका तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 26 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अधिकांश हिस्सों बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कई हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल के अधिकांश हिस्सों बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 26 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान फलोदी में 6 सेमी, पूर्णिया, अमरेली, अनंतपुर प्रत्येक जगह 5 सेमी, वर्धा और काकीनाडा प्रत्येक जगह 4 सेमी, ऊना तथा उरई प्रत्येक जगह 3 सेमी, फोर्बेस्गंज, बालुरघाट, जमशेदपुर, कोरापुट, डीसा और शिलांग प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 26 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल फतेहगढ़ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter