मानसून अपडेट: आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत इन राज्यों में जमकर बरस सकते हैं बादल
आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा सहित देश के इन हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है
On: Friday 03 September 2021


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक चक्रवाती प्रसार पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर बना हुआ है।
वहीं दूसरी ओर सौराष्ट्र और इससे सटे इलाकों में एक और चक्रवाती प्रसार बना हुआ है और यह मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि उपरोक्त गतिविधियों के चलते 03 सितंबर यानी आज सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी वर्षा होगी।
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, असम और मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल।
03 से 06 सितंबर के दौरान ओडिशा में और 03 से 04 सितंबर को असम और मेघालय में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।
04 सितंबर से भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश के तेज होने के आसार हैं, 04 से 06 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 05 और 06 सितंबर को कर्नाटक, केरल और माहे और मराठवाड़ा 06 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में जमकर बरसेंगे बादल।
05 सितंबर से मध्य भारत में बारिश में बढ़ोतरी होगी और 04 से 06 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और इसके लगातार तेज होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश में 05 और 06 सितंबर को और पश्चिम मध्य प्रदेश में 06 सितंबर को जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल।
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी रहने की आशंका है।
आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज 03 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 02 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं कल पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
कल कहां हुई भारी बारिश
कल 02 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।
कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 02 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान ओखा में 8 सेमी, मेरठ, लांग आईलैंड और के. परमाथी प्रत्येक जगह 4 सेमी, चुरू, अमरावती, तेजपुर, माया बंदर और पुनालुर प्रत्येक जगह 3 सेमी, बांकुड़ा, ईटानगर, शिलांग, कोहिमा, मजबत, दार्जिलिंग और कराईकल प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल जोधपुर, कोटा, सागर, नालिया, पोरबंदर, नजीबाबाद, आदिलाबाद, बागती, पेट जोरहाट, तंगला, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, बागडोगरा, कलिम्पोंग, पोर्ट ब्लेयर, हुट बे, माथेरान, महाबलेश्वर, गडग, चित्रदुर्ग, नेल्लूर, कन्नूर, कोयंबटूर और सेलम प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
कल 02 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम में अलग-अलग स्थानों पर, मेघालय, बिहार, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।
कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल देश के मैदानी इलाकों में बुलसर (गुजरात) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।