मानसून अपडेट: आज उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात में जमकर बरस सकते हैं बादल

12 से 13 सितंबर को कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Friday 10 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग ने कहा कि आज, 10 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं आज जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश,ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर जमकर बरसेंगे बादल। आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती प्रसार के चलते 10 से 12 सितंबर के दौरान गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

10 से 11 सितंबर के दौरान दक्षिण हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने तथा बारिश के दौर के और तेज होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश होगी और अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत बारिश होने का अनुमान है।

12 से 13 सितंबर को कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Source: IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर, त्रिपुरा, केरल और माहे में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। गुजरात से लेकर उत्तर महाराष्ट्र के तटों और अंडमान सागर के साथ-साथ पूर्वोत्तर अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 09 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप में अधिकांश स्थानों पर, पंजाब, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, केरल और माहे और आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 09 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उमरिया और हुट बे प्रत्येक जगह 5 सेमी, माथेरान में 4 सेमी, पारादीप, चित्तौड़गढ़ और माया बंदर प्रत्येक जगह 3 सेमी, होशंगाबाद, दीसा, महाबलेश्वर, बागडोगरा, मिदनापुर, टीकमगढ़, गांधीनगर और महुवा प्रत्येक जगह 2 सेमी, कूचबिहार, जमशेदपुर, डायमंड हार्बर, पोर्ट ब्लेयर, जम्मू, अमृतसर, देहरादून, चुरू, जबलपुर, पंजिम, ऊना, सोलन, फुर्सतगंज, नरसिंहपुर, श्योपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर, वल्लभ विद्यानगर, बुलसर, मुंबई (कोलाबा), लॉन्ग आइलैंड और नानकॉरी प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 09 सितंबर को 8:30 के दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) और बुलसर (गुजरात क्षेत्र) में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter