मानसून अपडेट: आज पूर्वोत्तर भारत सहित देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल

अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, बिहार और झारखंड समेत इन इलाको में होगी बारिश

By Dayanidhi

On: Monday 16 August 2021
 
मानसून अपडेट: आज पूर्वोत्तर भारत सहित देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल
 फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स,  मानसून के दौरान असम के नागांव जिले के पाहुकता गांव में अपने कृषि क्षेत्र में धान की रोपाई में व्यस्त महिलाएं फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स, मानसून के दौरान असम के नागांव जिले के पाहुकता गांव में अपने कृषि क्षेत्र में धान की रोपाई में व्यस्त महिलाएं


मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 अगस्त को असम, मेघालय और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश से पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है, जो ऊपरी  ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उपरोक्त मोसम संबंधी प्रभावों के चलते अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। आज 16 अगस्त को असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश होने का अनुमान है।

16 और 17 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश होने के आसार है, इसी दौरान झारखंड में भी जमकर बरसेंगे मानसूनी मेघ। 17 से 19 तक पूर्वी मध्य प्रदेश में, 16 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में और 17 और 18 अगस्त को विदर्भ में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। 16 और 17 अगस्त को ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

Source : IMD

आज कहां चलेगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बिजली गिरने, गरज साथ बौछारें पड़ने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश तट से दक्षिण और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में मेघ बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 15 अगस्त को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान जलपाईगुड़ी में 4 सेमी, कटरा, मालदा, माया बंदर और लॉन्ग आइलैंड प्रत्येक जगह 3 सेमी, नाहन, कैलाशहर, पेंड्रा रोड, महाबलेश्वर और माथेरान प्रत्येक जगह 2 सेमी, श्रीनगर, पहलगाम, काजीगुंड, बटोटे, जम्मू, धर्मशाला, दार्जिलिंग, शांति निकेतन, जगदलपुर, नरसापुर, बुलसर और दहानू प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
कल 15 अगस्त को 8:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter